फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hanging

फंदे पर लटकने से हुई थी संगीता की मौत

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
hanging
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के रायपुर गांव में फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। विवाहिता के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम रायपुर गांव में संगीता (22) पत्नी बबलू का शव फंदे पर लटका मिला था। उसके मायके वालों ने आरोप लगाया था कि संगीता के ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने संगीता की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को फंदे पर लटका दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार दोपहर उसके शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed