फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hangama

बीज घोटाले पर जबर्दस्त हंगामा

Sun, 22 Feb 2015 12:32 AM IST
badaun
badaun Updated Sun, 22 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
hangama
खाद की कालाबाजारी के साथ बीज घोटाले को लेकर किसान नेता पीसीएफ से बेहद खफा है। पंचायत में अन्य विभागों के अधिकारियों ने जहां उनकी मांगों को लेकर समाधान का भरोसा दिलाया, वहीं पीसीएफ का कोई अधिकारी झांका तक नहीं। इस पर गुस्साए किसान नेताओं ने 23 फरवरी को पीसीएफ के घेराव का ऐलान किया है और कहा है कि इस दिन उनका एक सूत्री आंदोलन रहेगा। किसानों ने कलक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय के समक्ष डेरा डालकर विरोध किया। गेहूं बीज घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा।  
विज्ञापन

भाकियू और बीकेडी की मालवीय आवास पर कई समस्याओं को लेकर पंचायत थी। इसमें बीज घोटाले को लेकर गुस्से का इजहार किया गया। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि पीसीएफ माफिया के चंगुल में है। इसी वजह से किसान को खाद नहीं मिली। करोड़ों रुपये का बीज और खाद का घोटाला कर लिया गया। बीज घोटाले में फर्जी किसानों की सूचियां बनाई जा रही हैं। इस घोटाले ने किसान की ही अहित नहीं किया। उत्तम बीज से बढ़ती पैदावार से राज्य के आर्थिक ढांचे पर करारी चोट की है। घोटालों में जांच के नाम लीपापोती की गई तो किसान यूनियन प्रदेश स्तर तक आंदोलन को ले जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने कहा छोटा बना रहे बड़ा घोटाला
बड़े घोटाले को छोटा बनाया जा रहा है। जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस घोटाले से प्रदेश में चल रहे बड़े घोटालों के तार जुड़े हो सकतेे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह ने कहा कि बिजली, राशन की समस्याओं के समाधान को संबंधित अधिकारी आए और पंचायत को समाधान का आश्वासन दिया लेकिन बीज घोटाले पर पीसीएफ का कोई अधिकारी जवाब देने नहीं पहुंचा। किसानों की पंचायत इससे बेहद खफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल एक सूत्री आंदोलन, पीसीएफ का घेराव
23 फरवरी को एक सूत्री आंदोलन बीज घोटाला के खिलाफ होगा और पीसीएफ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घोटाले के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर प्रदीप यादव ने कहा कि पीसीएफ के अधिकारी बुलाए गए थे, लेकिन आए नहीं। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव, जेलर, उप खंड अधिकारी ने यहां पहुंचकर किसानों की समस्याएं समझीं और समाधान का आश्वासन दिया।


और भी उठाए मुद्दे
पंचायत में बीज घोटाले के अलावा दातागंज के प्रानपुर में भूमाफिया की फसलों की नीलामी, मोहम्मपुर में रेलवे क्रासिंग खोलने, बिजली और राशन कोटों पर कालाबाजारी जैसे मुद्दों पर विभिन्न मांगे रखीं। लंबे समय तक पंचायत खिच जाने के कारण पीसीएफ का घेराव आल दिया गया था। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, कल्लन मियां, ब्रजपाल प्रजापति, झांझन सिंह, हरी सिंह, महीपाल, आरिफ गाजी, पप्पू सैफी, साबिर हुसैन, राज कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, हारुन गौस, रामनाथ, धीरेंद्र सिंह, नेत्रपाल यादव, स्वतंत्र पाल सिंह यादव, अनिल कुमार गुप्ता, सत्यवीर सिंह यादव आदि किसान शामिल रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed