फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Half past eleven school closed

साढ़े ग्यारह बजे ही बंद कर दिया विद्यालय

Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Half past eleven school closed
ताला - फोटो : डेमो पिक

विज्ञापन
निरीक्षण में ताला लगाते हुए मिलीं शिक्षिका
कई स्कूलों में शिक्षक मिले नदारद, कार्रवाई

बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में विकास क्षेत्र उसावां के कई स्कूलों में शिक्षक नदारद मिले। वहीं एमडीएम व्यवस्था भी बेपटरी नजर आई। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान साढे़ ग्यारह बजे ही शिक्षक स्कूल में ताला लगाते हुए मिलीं। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की है।

बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर का निरीक्षण किया। यहां सोहन पाल बिना किसी सूचना के गैरहाजिर पाए गए। वहीं छात्र संख्या भी कम पाई गई। रंगाई पुताई भी नहीं की गई थी। शौचालय भी खराब थे। कक्षाओं की खिड़की दरवाजे टूटे पाए गए। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व क्षेत्र के संकुल प्रभारी को तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में भी व्यवस्थाएं खराब पाई गईं। इसके बाद प्राथमिक व जूनियर स्कूल मौजमपुर के निरीक्षण में अनुदेशक अरविंद कुमार व रेखा देवी गैरहाजिर पाए गए। एक दिन का वेतन काटा गया। छात्र संख्या कम पाई जाने पर नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय जटा में तैनात रामरक्षपाल सिंह, अमरदीप सिंह, मोहम्मद मियां शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। यह विद्यालय प्रेमीनगला में एक झोपड़ी में चल रहा है। तीनों के खिलाफ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय खिरिया मधुकर में 11:30 बजे बच्चों की छुट्टी की जा चुकी थी। विद्यालय की सहायक अध्यापक स्नेहलता विद्यालय का ताला बंद करते हुए पाई गईं। विद्यालय की उपस्थिति रजिस्टर का परीक्षण करने पर पाया गया कि शिक्षक पुष्पबसन्त बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। इनका एक दिन का वेतन काटा गया तथा शिक्षिका का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया। यहीं स्थिति जूनियर खिरिया मधुकर की मिली। यहां भी पहले छुट्टी कर दी गई। यहां अंशुल कुमार, अल्का सागर व प्रियल राठौर का अनुपस्थित दिवस का वेतन/मानदेय काटा गया। जबकि राकेश कुमार सिंह वेतन रोका गया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सथरा में भी समय से पहले विद्यालय बंद करने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed