फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Half of the population of the country and the state is against the BJP government: Parihar

देश व प्रदेश की आधी आबादी भाजपा सरकार के खिलाफ : परिहार

Sun, 17 Sep 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Half of the population of the country and the state is against the BJP government: Parihar
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप द्वारा सभी नवनियुक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान
बदायूं। समाजवादी महिला सभा की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला परिहार व प्रदेश सचिव मधु सक्सेना शामिल हुईं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की आधी आबादी भाजपा सरकार के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इन सरकारों के कार्यकाल में ही हमारी बेटियां सुरिक्षत नहीं हैं। हाथरस और मणिपुर जैसी शर्मनाक घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के नाम पर देश की महिलाओं के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जिले की आधी आबादी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की महिला विरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त है। इस कारण बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं समाजवादी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहीं हैं। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रेमलता जाटव, कमला यादव, संजू मिश्रा, रिंकी सरदार, रेनू देवी, आरती ठाकुर, बबिता कश्यप, पूनम, शब्बो खान, अनुपम सुभाषिनी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed