{"_id":"540eeff4705425241fbb81020a251abd","slug":"hadtaal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील
बदायूं।
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद कचहरी में वकील की हत्या के विरोध में जिले भर में वकील दूसरे दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानियां उठानी
पड़ीं। घटना के विरोध में वकील 15 मार्च तक हड़ताल पर रहने का ऐलान कर चुके हैं।
बुधवार को इलाहाबाद कचहरी में एक दरोगा ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वकीलों में गुस्सा है। शुक्रवार को भी सहसवान, दातागंज, बदायूं में वकीलों में प्रदर्शन किए।
तहसील के वकीलों ने फूंका पुलिस का पुतला
बदायूं। दारोगा की गोेली से इलाहाबाद में मारे गए वकील प्रकरण में तहसील बार के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। घटना की निंदा करते हुए मृत वकील नवी अहमद के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी उठाई।
विरोध प्रदर्शन तहसील बार अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर चंद्र शेखर, खालिद रजा, राजीव सक्सेना, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह तोमर, हरेंद्र मिश्रा, राम रक्षपाल सिंह, धर्मेद्र सिंह, अमित सक्सेना, भुवनेश यादव आदि शामिल रहे। वकीलों ने आरोपी दारोगा शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।