फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Had tea in the train, took it to the forest and blew away cash including mobile

ट्रेन में चाय पिलाई.. जंगल में ले जाकर मोबाइल समेत नकदी उड़ाई

Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Had tea in the train, took it to the forest and blew away cash including mobile
उझानी (बदायूं)। दिल्ली जाने के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे झांसी निवासी अखिलेश और उसकी पत्नी नीरज को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लिया गया। एक उचक्के ने दोनों को पहले तो चाय पिलाई फिर बस के जरिये दिल्ली पहुंचा देने की कहकर वह ट्रेन से यहां ले आया। जंगल में ले जाकर महिला का मोबाइल और नकदी ठग ली गई।
विज्ञापन

नीरज का मायका दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा में है। पति अखिलेश समेत उसे मंगलवार शाम अचौरा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे ठगा गया। पुलिस के मुताबिक, नीरज अपने पति के साथ दिल्ली जाने को बरेली जंक्शन पहुंची थी। जंक्शन पर उसे एक युवक मिला। दंपती उसे जानता नहीं था लेकिन बातचीत के दौरान युवक ने दोनों को बस से दिल्ली भेज देने की कहकर झांसे में ले लिया। फिर युवक ने दोनों का चाय पिलाई। चाय पीने के बाद नीरज और उसका पति अज्ञात युवक के साथ ट्रेन के जरिये उझानी स्टेशन पर आ गए। आरोप है कि स्टेशन से युवक के साथ पैदल चलकर दोनों अचौरा गांव तक पहुंच गए। वहां युवक ने झांसे में लेकर नीरज का मोबाइल और नकदी झटक ली और कहीं चला गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचे दंपती ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में नकदी का तो उल्लेख है लेकिन रुपये कितने थे, इसका जिक्र नहीं किया गया है। चर्चा है कि महिला ने ठग पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं पाया गया। नीरज ने अखिलेश के साथ दूसरी शादी की है। उसका पहला पति सहसवान क्षेत्र का है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed