फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guldia labourer crushed to death by police vehicle in Delhi

Budaun News: गुलड़िया के मजदूर की दिल्ली में पुलिस की गाड़ी से कुचलकर मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Guldia labourer crushed to death by police vehicle in Delhi
कस्बा गुलडिया शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : credit
गुलड़िया। कस्बा के वार्ड संख्या दो के रहने वाले रामसेवक (47) की दिल्ली में डायल 112 पुलिस की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गांव से दिल्ली रवाना हो गए। बुधवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते आ रहे थे। दिल्ली के नया थाना नंद नगरी क्षेत्र में गगन टॉकीज के समीप मंदिर पर 27 अक्तूबर को मजदूरी कर रहे थे। रात को वह मंदिर के चबूतरे पर ही सो गए। रात करीब एक बजे उनके पास में दिल्ली पुलिस की डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। पास में ही रामसेवक भी लेटे हुए थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि हादसे के समय वह जाग रहे थे। तकरीबन एक बजे दिल्ली डीटीसी की बस ने पुलिस की गाड़ी (डायल 112) में टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी से दबकर रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने घायल को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इलाज के दौरान अस्पताल में घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर गुलड़िया से मृतक की पत्नी रोशनी व पुत्र आदित्य सागर, भाई राममोहन, राजू और प्रेमपाल सागर दिल्ली पहुंच गए। मंगलवार की रात को उनका शव लेकर परिवार के लोग लेकर घर आ गए। बुधवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक के छोटे-छोटे सात बच्चे हैं।

कस्बा गुलडिया शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

कस्बा गुलडिया शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed