{"_id":"6a27086d7938f4ec22010beb","slug":"gs-and-gk-questions-increased-difficulties-for-candidates-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165771-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जीएस और जीके के सवालों ने बढ़ाईं अभ्यर्थियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जीएस और जीके के सवालों ने बढ़ाईं अभ्यर्थियों की मुश्किलें
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिस। संवाद
बदायूं। आरक्षी नागरिक पुलिस, समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा सोमवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिश्रित भाव नजर आए। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा, लेकिन सामान्य अध्ययन (जीएस) और सामान्य ज्ञान (जीके) खंड के कई प्रश्नों ने उन्हें उलझाए रखा। ऐसे में कई अभ्यर्थियों का कहना है वह सभी प्रश्न हल नहीं कर पाए।
जिले में रामपुर, मैनपुरी, अमरोहा जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न अपेक्षा से अधिक थे। कई प्रश्न ऐसे थे जिनमें विकल्प काफी मिलते-जुलते थे, जिससे सही उत्तर चुनने में अतिरिक्त समय लग गया। वहीं गणित और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन जीएस-जीके में अधिक समय खर्च होने के कारण अंतिम चरण में कई अभ्यर्थियों को जल्दबाजी में प्रश्न हल करने पड़े।
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि अच्छी तैयारी करने वालों के लिए प्रश्नपत्र कठिन नहीं था, लेकिन समय की कमी के कारण सभी प्रश्नों को संतुलित तरीके से हल करना चुनौतीपूर्ण रहा। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें कुछ प्रश्न छोड़ने भी पड़े, क्योंकि निर्धारित समय समाप्त होने वाला था। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -अभ्यर्थियों ने बताए अपने-अपने अनुभव-- --
गणित और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। लेकिन समय अवधि प्रश्नों के अपेक्षा कम दी गई थी। कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए अवसर बेहतर है। -निखिल यादव, अमरोहा
जीके के कई प्रश्न समसामयिक घटनाओं और सामान्य जानकारी पर आधारित थे। कुछ प्रश्नों के विकल्प इतने मिलते-जुलते थे कि सही उत्तर चुनने में समय लग गया। अंतिम समय में जल्दबाजी करनी पड़ी। फिर भी परीक्षा उम्मीद के अनुसार रही। -रजत कुमार, मैनपुरी
प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं था, लेकिन जीएस खंड ने उलझा दिया। इतिहास, संविधान और विज्ञान से अच्छे प्रश्न पूछे गए थे। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रही। कई अभ्यर्थी अंतिम मिनट तक उत्तर भरते दिखाई दिए। मेहनत करने वालों के लिए पेपर अच्छा रहा और प्रतियोगिता कड़ी रहने की उम्मीद है। -सुमित कुमार, मैनपुरी
परीक्षा में सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न अपेक्षा से अधिक थे। कुछ प्रश्नों को समझने और सही विकल्प चुनने में समय लगा। रीजनिंग और गणित अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन जीएस खंड के कारण समय का संतुलन बिगड़ गया। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। -पुष्पेंद्र सिंह, रामपुर
पहले दिन 20.88 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिले के 15 केंद्रों पर कुल 11,329 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,964 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,365 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 5,664 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4,460 ने परीक्षा दी और 1,204 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,665 अभ्यर्थियों में 4,504 उपस्थित हुए, जबकि 1,161 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों को मिलाकर उपस्थिति प्रतिशत 79.12 रहा। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई तथा कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।