फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Greetings engraved in Mother's love

ग्रीटिंग्स में उकेरा मां के प्रति प्यार

Mon, 11 May 2015 07:18 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Mon, 11 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
Greetings engraved in Mother's love

आरडी प्रोग्रेसिव स्कूल वजीरगंज तथा पूर्व मावि गोठा में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के आरडी प्रोग्रेसिव स्कूल में मदर्स डे ग्रीटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह से मां के प्रति अपने प्रेम को ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रबंधक संजीव शर्मा ने शुभारंभ करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम गुप्ता ने प्रथम, ललित गौतम ने द्वितीय तथा शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना ने मदर्स डे का महत्व बताया। संचालन दीप्ति सक्सेना ने किया। इस अवसर पर रूचि गुप्ता, सपना, साधना, दीक्षा, सौरभ शर्मा, पप्पू तिवारी मौजूद रहे। पूर्व मावि गोठा में मीना मंच के तत्वाधान में आयोजित मातृ दिवस का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष वेदपाल सिंह और वजीरगंज महिला समाज की अध्यक्ष गीता देवी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच की सदस्यों द्वारा सरस्वती वंदना, प्रस्तुत कर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में डा. मनोज वाष्र्णेय ने मां को बच्चों की पहली शिक्षक और प्रथम पाठशाला बताया। न्याय पंचायत प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने कहा कि माता-पिता का सम्मान करने वाले हर जगह सम्मान पाते हैं। इस अवसर पर बीते छह माह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सुनीता मिश्रा, पवन लता, शालू वार्ष्णेय, शरद चंद्र, गोपाल शंकर रावत, सुमन वार्ष्णेय, उषा देवी, कमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मदर ऐथीना स्कूल में मदर्स डे मनाया
बदायूं। मदर ऐथीना स्कूल में बच्चों द्वारा मदर्स डे मनाया गया। सभी प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मदर्स डे के कार्ड बनाकर उनमें रंग भरे। शिक्षिकाओं ने कविता के माध्यम से मां की महत्वता के बारे में बताया। बच्चों ने अपनी मां के नाम के साथ उनकी एक-एक विशेषता भी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed