फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Green fodder is not being given to cattle in Bisauli cowshed.

Budaun News: बिसौली गोशाला में गोवंशों को नहीं दिया जा रहा हरा चारा

Tue, 10 Mar 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Green fodder is not being given to cattle in Bisauli cowshed.
बदायूं। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने सोमवार को जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

विकासखंड बिसौली की नगर पालिका बिसौली स्थित गोशाला में 43 गोवंश संरक्षित पाए गए। यहां पर गोवंश को हरा चारा अपेक्षाकृत कम दिया जा रहा था। इस पर आयोग के सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका वजीरगंज क्षेत्र के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम गुठेला का निरीक्षण किया। यहां कुल 95 गोवंश संरक्षित पाए गए। आयोग सदस्य ने गोवंश को उचित मात्रा में दाना और चोकर उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।

इसी दौरान ग्राम गुठेला में ही निर्माणाधीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed