फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Grandparents killed by 20 years old in UP village over money to buy liquor

बदायूं: शराबी पोते ने दादा-दादी को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग घरों में शवों को छिपाकर हुआ फरार

Sun, 26 Jun 2022 03:28 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jun 2022 03:28 PM IST
सार

आरोपी हिमेश दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ रहता था और कथित रूप से शराबी था। बीते दिनों वह अपने दादा दादी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डामरी गांव आया हुआ था। वहां 22 जून को उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Grandparents killed by 20 years old in UP village over money to buy liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामेन आई है। यहां गांव के एक ने शराब खरीदने के लिए पैसे की जिद्द करते हुए अपने दादा-दादी से बहस कर ली और गुस्से में आकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके शवों को दो अलग-अलग घरों में छिपा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमेश दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ रहता था और कथित रूप से शराबी था। बीते दिनों वह अपने दादा दादी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डामरी गांव आया हुआ था। वहां 22 जून को उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के आधे सड़े हुए शव बरामद किए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि फैजगंज थाने के अंतर्गत आने वाले डामरी गांव में बुजुर्ग दंपति के बेटों के मकान हैं। दोनों के शव उन्हीं घरों से मिले हैं। उनके बेटे और खुद बुजुर्ग दंपति, दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति के बेटों में से एक ने ही हिमेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसमे स्पष्ट कहा है कि वह शराबी है और अक्सर ही शराब खरीदने के लिए पैसे देने की बात कर परिजनों से लड़ता था। 22 जून को भी यही हुआ था जिसके कारण गुस्से में उसने अपने दादा दादी को मार डाला।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों शवों को अलग अलग घरों में छिपाकर हिमेश गांव से भाग गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed