{"_id":"58398d9c4f1c1bd14d13af54","slug":"grameen-bank-branch-managers-he-complained-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधकों ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधकों ने डीएम से की शिकायत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्याप्त कैश न देकर परेशान करने का लगाया आरोप
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधकों ने उन लोगों को पर्याप्त रुपये दिए जाने की मांग की है। पंजाब नेशनल बैंक पर उनकी बैंक का बिजनेस प्रभावित कराने का आरोप लगाने की शिकायत डीएम से की।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि बीते दिनों आंदोलन की वजह से पीएनबी ने 22 और 23 नवंबर को दो-दो करोड़ रुपये दिए, जबकि 24 और 25 नवंबर को कटौती करते हुए महज 20-20 लाख रुपये दिए। इससे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं को केवल 50-50 हजार रुपये मिल सके। बैंक शाखाओं में निकासी न होने की वजह से ग्राहकों ने बैंक शाखा परिसर में जमकर हंगामा, प्रदर्शन, उत्पात और गाली-गलौज किया। इससे बैंक की छवि धूमिल हुई और शाखा प्रबंधकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान महामंत्री मनोज जौहरी, रणवीर सिंह, अशोक साहू, विकास रस्तोगी, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शर्मा आदेश मोहन, शीतल, अजय सक्सेना, विनोद वार्ष्णेय आदि शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।