{"_id":"5892244d4f1c1b0f0be7ff77","slug":"graduates-mlc-election-yesterday-today-the-departure-of-polling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक एमएलसी चुनाव कल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक एमएलसी चुनाव कल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-जिले के 25 बूथों पर मतदान करेंगे 14742 मतदाता
-नौ जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड चुनाव के लिए तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिले के 25 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। जिले के 14742 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में 21 सेक्टर, नौ जोनल मजिस्ट्रेट तथा 25 माइक्रो ऑब्जर्वर्स लगाए गए हैं। गुरुवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज से सुबह नौ बजे पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटियों और मतपत्रों का वितरण भी यहीं से किया जाएगा। मतदान कार्मिकों को किस मतदेय स्थल पर जाना है। यह जानकारी रवानगी के समय ही दी जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने एमएलसी चुनाव के लिए भी तैयारी कर ली हैं। अफसरों का कहना है कि सारी तैयारियां पूरी हैं। पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में मतपत्रों पर प्रत्याशियों के नाम के आगे वरीयता क्रम लिखकर मतदाताओं को मत का प्रयोग करना है।
कंट्रोल रूम स्थापित
विधानसभा चुनाव के लिए बने कंट्रोल रूम को एमएलसी चुनाव में भी प्रयोग किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए उपायुक्त मनरेगा जय सिंह यादव को प्रभारी अधिकारी एवं अपर जिला बचत अधिकारी संजीव सक्सेना को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया है। कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 18001803712 एवं टेलीफोन नंबर 05832-266980, 266981 से जानकारी की जा सकती है।
ये पहचान पत्र होंगे वैध
एमएलसी चुनाव में फोटो पहचान पत्र के अलावा निर्वाचन आयोग से निर्धारित आठ अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोट डाले जा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय से जारी डिग्री डिप्लोमा मूल प्रमाण पत्र, राज्य एवं केंद्र सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों के सेवा पहचान पत्र, सांसद, सदस्य विधानसभा, सदस्य विधान परिषद को जारी अधिकारिक पहचान पत्र को दिखाकर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
--------
इन स्थानों पर होगा मतदान
नगर पालिका परिषद बदायूं के कक्ष एक एवं दो, राजकीय इंटर कॉलेज के कक्ष चार एवं पांच, नगर पालिका परिषद उझानी के कक्ष एक, क्षेत्र पंचायत कार्यालय- उझानी, कादरचौक, सालारपुर, जगत, समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां, अंबियापुर, सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर के कक्ष एक एवं दो, आसफपुर, बिसौली के कक्ष एक एवं दो, वजीरगंज के कक्ष एक, नगर पंचायत अलापुर, नगर पालिका परिषद बिल्सी, सहसवान को मतदेय स्थल बनाया गया है।