फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government Medical College got the first body donation

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिला पहला देहदान

Wed, 06 Sep 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government Medical College got the first body donation
मेडिकल कॉलेज में प्रथम देहदान कराते सेंगर दंपती, साथ में मौजूद प्राचार्य व स्टाफ। स्वयं
बदायूं। कानपुर निवासी मनोज सेंगर व उनकी पत्नी माधवी सेंगर के युग दधीचि देहदान अभियान के तहत मंगलवार को बदायूं मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान हुआ। श्याम नगर कानपुर निवासी श्याम बाबू (73) का पार्थिव शरीर कॉलेज को प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


श्याम बाबू का निधन मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे हुआ था। परिजनों ने देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी टीम से परामर्श करके देह को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज को दान करने का निश्चय किया। शाम करीब साढ़े सात बजे मनोज सेंगर ने यहां पहुंचकर मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी प्रमुख डाॅ. मुक्तियाज हुसैन को सम्मान सहित देह समर्पित की। मनोज सेंगर ने बताया कि श्याम बाबू ने फरवरी 2019 में देहदान की शपथ ली थी। देहदान के समय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन






20 साल पहले शुरू किया था अभियान



जेके कॉलोनी जाजमऊ कानपुर निवासी सेंगर दंपती ने लगभग 20 साल पहले 15 नवंबर, 2003 को तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के आग्रह पर अपने पूरे परिवार का देहदान संकल्प पत्र भरते हुए इस अभियान को प्रारंभ किया था। अब तक प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को 261 देह प्रदान की जा चुकी हैं। मंगलवार को यह 262वीं देह बदायूं मेडिकल कॉलेज को दान की गई है। अब तक पूरे प्रदेश में साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने अपने देहदान संबंधी शपथपत्र भर कर मनोज सेंगर को सौंपे हैं। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed