फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government engaged in damage control, Tehsildar Sadar transferred

Budaun News: डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार, तहसीलदार सदर का तबादला

Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Government engaged in damage control, Tehsildar Sadar transferred
शासन स्तर से हुई है कार्रवाई, किसान की मौत से जोड़कर देख रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सदर तहसील के नायब तहसीलदार को हटाने और लेखपाल के निलंबन के बाद तहसीलदार करनवीर सिंह का भी तबादला हो गया है। हालांकि उनका तबादला शासन स्तर से हुआ है लेकिन स्थानीय लोग किसान की मौत से जोड़ रहे हैं।
ग्राम नगला शर्की निवासी किसान रूम सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील में आकर नायब तहसीलदार कोर्ट में विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी दस घंटे बाद इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई थी। किसान रूम सिंह कई दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहे थे लेकिन नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना और लेखपाल कुलदीप भारद्वाज लगातार उनको टहला रहे थे।
विज्ञापन

रूम सिंह ने दोनों पर उत्पीड़न करने और अन्याय करने का आरोप लगाते हुए जान दे दी थी। इस मामले में डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना को हटाकर कलक्ट्रेट में अटैच्ड कर दिया जबकि लेखपाल को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार सदर करनवीर सिंह का भी गैर जनपद तबादला हो गया। बताया जा रहा है कि उनका तबादला आजमगढ़ जिले में हुआ है। उनके स्थान पर बाराबंकी से सुरेंद्र कुमार द्वितीय आ रहे हैं। हालांकि यह तबादला शासन स्तर से हुआ है लेकिन उनका तबादला किसान की मौत को लेकर भी माना जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि किसान की मौत का मामला जिले में ही नहीं प्रदेश में भी काफी चर्चित रहा है। इससे शासन स्तर से तहसीलदार को भी हटा दिया गया है।

-
फोटो---48
परिवार से मिले पूर्व सांसद के प्रतिनिधि
रविवार को किसान रूम सिंह का नगला मंदिर के नजदीक दसवां संस्कार था। इस दौरान कई लोग उनके यहां पहुंचे। इसी दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव भी कुछ लोगों के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी। साथ ही मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। अवधेश यादव अर्सिस बर्खिन गांव भी पहुंचे और उन्होंने चारों मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed