फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   goverdhan poja

घरों पर हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

Sat, 06 Nov 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
goverdhan poja
शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में गोर्वधन महाराज की पूजा करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की गई। घर-घर गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। जगह-जगह मंदिरों व प्रतिष्ठानों पर अन्नकूट के भंडारे हुए। भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाओं ने घर के आंगन में या दरवाजे पर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई और विधिविधान से पूजन किया। वहीं मंदिरों में अन्नकूट के भंडारे हुए। मोहल्ला शहबाजपुर मंदिर में स्थित विश्वहरि मंदिर में गोवर्धन पूजन सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोबर से बनाए गोवर्धन पर्वत की पूजा कर सभी भक्तों ने परिक्रमा व आरती की। साथ ही महिलाओं ने भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंत में कृष्ण एकादशी व दशहरे के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले रुपांक, इंशात, कुनाल, देवांश, गौरांक, गौरी, अंशिका, वंशिका, स्नेह, आदित्य, रिदिमा आदि बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौक पर संजय अरोप, प्रेम प्रकाश, निर्दोश सक्सेना, आकाश सक्सेना, शुभम सक्सेना, सुनील आर्य, मुकुल आदि दिया।
बिल्सी। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के साथ में नगर के प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, कुटी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी, खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर, मोहल्ला संख्या दो देव किरन चौक स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के शनिदेव मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर महाराज मंदिर, सांई बाबा के मंदिर के अलावा नगर के दीननगर शेखपुर व अगोल रोड स्थित मां काली के मंदिरों पर भी अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।
उसावां। अन्नकूट गोवर्धन की पूजा परंपरागत ढंग से की गई। इस मौके पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया और उनकी पूजा की गई। महिलाओं ने घरों में खीर पूड़ियों बनाकर गोवर्धन सहित सभी मूर्तियों को भोग लगाकर पूजा की, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
बिसौली। बदायूं-चंदौसी हाईवे स्थित गदरपुरा चौराहे पर नगरवासियों द्वारा आयोजित अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य चौराहे व बिजली स्थित शिव मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन अबरार अहमद, पुष्पा देवी, गौरव गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
गाय के शरीर पर हाथ फेरने से मिट जाते हैं त्वचा रोग
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज मंदिर पर शुक्रवार को गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यज्ञ के बाद आचार्य संजीव रूप ने कहा कि गाय आदि पशुओं की वृद्धि का पर्व है गोवर्धन। गाय विश्व की माता है। गाय में समस्त दिव्य गुणों का वास होता है। जहां गाय पाली जाती है वहां आरोग्यता आती है। गाय के शरीर पर हाथ फेरने से त्वचा रोग मिट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि गाय का मलमूत्र दवा है। आर्य संस्कारशाला की शिक्षिका प्रज्ञा आर्य ने कहा कि मांस मनुष्य का भोजन नहीं है, भगवान ने सभी पशु हमारे उपयोग के लिए बनाए हैं। इस मौके पर साहब सिंह, सत्यम आर्य, धीरपाल सिंह, राकेश आर्य, सूरजवति देवी, किरण रानी, कौशिकी रानी, विचित्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed