{"_id":"698c46aeb777cc87365eed9dc6e167da","slug":"got-off-ulaya-behta-the-wheat-procurement-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिला उलैया बेहटा का गेहूं खरीद केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिला उलैया बेहटा का गेहूं खरीद केंद्र
belsi
Updated Fri, 24 Apr 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम विधान जायसवाल ने तहसील क्षेत्र में स्थापित किए गए गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर खामियां मिलीं। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि सबसे पहले साधन सहकारी समिति खेड़ा शहजादनगर केंद्र को देखा। जहां पर केंद्र प्रभारी मुकुट सिंह मौजूद मिले। गेहूं का तुलाई चल रही थी। इसके बाद सीसीएस उलैया बहेटा का निरीक्षण किया। जहां केंद्र बंद मिला। इसके बाद वजीरगंज रोड पर स्थित केंद्र देखा, जहां केंद्र प्रभारी शरद माथुर मौजूद मिले। केंद्र पर 14 अप्रैल से लगातार खरीद की जा रही है। यहां इलेक्ट्रानिक कांटा नहीं मिला। मंडी परिसर में एसएफसी मंडी केंद्र देखा। जहां पर केंद्र प्रभारी ब्रजपाल सिंह मौजूद मिले। इस्लामनगर में एसएफसी केंद्र पर केंद्र प्रभारी संजय शर्मा गैरहाजिर मिले। कांटा भी बंद मिला। रुदायन में विपणन शाखा के केंद्र पर प्रभारी सहंसर पाल गैरहाजिर मिले। केंद्रों पर मिली खामियों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन