{"_id":"684734daccad3034e10b398d","slug":"goods-worth-50-thousand-stolen-by-cutting-the-wall-of-the-tube-well-badaun-news-c-123-1-bdn1010-140904-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नलकूप की दीवार काटकर 50 हजार का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नलकूप की दीवार काटकर 50 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन
चोरों ने काटी नलकूप की दीवार।-संवाद
बिसौली। ग्राम फिरोजपुर में चोरों ने नलकूप की दीवार में नकब लगाकर 50 हजार कीमत का सामान चोरी कर लिया। वहीं, जंगल में रखे दो किसानों का 60 किलो पाइप भी चोर ले गए। किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम फिरोजपुर में किसान अवनेश शर्मा का नलकूप है। रविवार की रात चोरों ने नलकूप की दीवार में नकब लगाकर वहां से खेती की मशीनें और अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। दिन निकलने पर किसान को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया।
एक अन्य मामले में किसान शिवम शर्मा और सूरज दिवाकर का खेत में रखा सिंचाई का पाइप भी चोर ले गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गांव वालों ने बताया कि एक पखवाड़े में गांव और उसके आसपास के खेतों में दर्जन भर चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस को भी बताया गया, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। संवाद