फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   God does not accept the offering of a person steeped in ego

Budaun News: अहंकार में डूबे व्यक्ति की भेंट स्वीकार नहीं करते भगवान

Thu, 13 Apr 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
God does not accept the offering of a person steeped in ego
- तीन दिवसीय बुद्ध कथा के पहले दिन बताई दान देने और लेने वाले की पात्रता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती। कस्बे में तीन दिवसीय बुद्ध कथा के मंगलवार को पहले दिन कथावाचक शिखा शाक्य व रोशनी शाक्य ने दान देने और लेने वाले की पात्रता का वर्णन किया।
उन्होंने कहा, भगवान अहंकारी की भेंट कभी स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध एक दिन पेड़ के नीचे बैठे हर भक्त की भेंट स्वीकार कर रहे थे। तभी एक वृद्धा आई। उसने कांपती आवाज में कहा, ‘भगवन, मैं बहुत गरीब हूं। मेरे पास केवल खाया हुआ आधा आम ही है। गौतम बुद्ध ने उस अधखाए आम को वृद्धा से लेकर अपने पात्र में ऐसे रख लिया मानो कोई अनमोल रत्न हो।

कथा वाचक ने कहा कि वहां उपस्थित राजा यह देखकर चकित रह गया। उसे समझ नहीं आया कि भगवान बुद्ध वृद्धा का जूठा आम प्राप्त करने के लिए आसन छोड़कर नीचे तक हाथ पसार कर क्यों आए। पूछा, भगवन इस वृद्धा में और इसकी भेंट में ऐसी क्या विशेषता है। बुद्ध मुस्कुराकर बोले- राजन, इस वृद्धा ने अपनी संपूर्ण संचित पूंजी मुझे भेंट कर दी, जबकि आप लोगों ने अपनी संपूर्ण संपत्ति का केवल एक अंशमात्र ही मुझे भेंट किया है। दान के अहंकार में डूबे हुए बग्घी पर चढ़कर आए हो। वृद्धा के मुख पर कितनी करुणा और कितनी नम्रता थी। युगों बाद ऐसा दान मिलता है। इस मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, यादराम, अरवन कुमार, अशोक कुमार, नेत्रपाल सिंह, डॉ. महेंद्र, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, अरविंद कुमार, दीनदयाल, विनोद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed