फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gm special train

बरेली-कासगंज के बीच आज दौड़ेगी जीएम स्पेशल

Thu, 12 Feb 2015 12:51 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 12 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
gm special train
 एक साल एक महीने 11 दिन बाद ब्राडगेज पर पूर्वोत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) बृहस्पतिवार को ब्राडगेज लाइन का पहला दौरा करेंगे। सुबह करीब नौ बजे बरेली से चलकर वह कार्य की प्रगति को देखते हुए कासगंज पहुंचेंगे। सौ की स्पीड से चलने वाली जीएम स्पेशल ट्रेन से सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा। बुधवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैकिंग, फिनिशिंग का वर्क भी कंप्लीट कर लिया गया है। रेल पुलिस भी अलर्ट है।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन का साल भर से चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होता नजर आने लगा है। इससे जहां मुसाफिरों में खुशी है। वहीं वह इसे नई सौगात मान रहे हैं। बुधवार को जीएम दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पूरे दिन सिग्नल टेस्टिंग की गई, तो स्टेशन परिसर की फिनिशिंग वर्क को पूरा किया गया। रेल अफसरों की माने तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जीएम स्पेशल ट्रेन से निर्धारित समय से चलेंगे। बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों को चेक करने के लिए अलावा कार्य की प्रगति को देखेंगे। इज्जतनगर पीआरओ राजेंद्र सिंह बताते हैं कि ट्रेन सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। लिहाजा डीआरएम की ओर से सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं समपार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि लोगों से पटरी से दूर रहने की अपील भी की गई है। बताया कि दोपहर एक बजे जीएम बदायूं वार्ता करेंगे। बताया कि सब ओके मिलने के बाद सीआरएस इंस्पेक्शन होगा।
विज्ञापन


गरमा सकता है मोहम्मदपुर क्रॉसिंग का मुद्दा
बदायूं। जीएम निरीक्षण पर मोहम्मदपुर क्रॉसिंग का मुद्दा भी गर्मा सकता है। मानवरहित क्रॉसिंग बंद कराए जाने का विरोध कर रहे ग्रामीण बुधवार को जिला मुख्यालय भी पहुंचे, जहां भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों की अपनी व्यथा रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वह समपार बंद करने का पुरजोर विरोध करेंगे और अपनी समस्या से एनई रेलवे के जीएम से भी मुलाकात कर अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला पुल पर रहेगी जीएम की विशेष निगाह
उझानी। बरेली-कासगंज के बीच ब्राडगेज लाइन को निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को पहुंच रहे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के मद्देनजर बुधवार को पूरे दिन निर्माण कार्य की रफ्तार तेज नजर आई। तीन दिन पहले ही प्लेटफार्म का शेड तैयार हुआ था। लाइन दुरुस्त करने का भी काम चला। बुर्राफाटक के आसपास सफाई भी कराई गई। रेल अधिकारियों की माने तो जीएम स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगे। वह रुककर निर्माण कार्य पर भी गौर करेंगे। वितरोई और कछला स्टेशन पर भी निरीक्षण के दौरान सबकुछ बेहतर दिखे लिहाजा बुधवार को ठेकेदार के कारिंदे काम करते नजर आए। जीएम कछला में ब्राडगेज के नए रेल पुल को भी निरीक्षण करेंगे। हालांकि पुल से होकर मालगाड़ियां पहले ही गुजर चुकी हैं, लेकिन जीएम स्पेशल ट्रेन पहली बार निकलेगी। जीएम के साथ रेलवे के अधिकारी और इंजीनियरों की टीम भी रहेगी।


ब्राडगेज सौगात से मुसाफिरों और व्यापारियों में खुशी
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के निरीक्षण की खबर से बदायूं की जनता भी खुश है। उनमें ट्रेन जल्द चलने की उम्मीद नजर आने लगी है। खासकर रोज अपडाउन करने वालों में खुशी दोगुनी है। साथ ही व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लोगों को कहना है कि देर से ही सही लेकिन जल्द ट्रेन चलने की उम्मीद से उनमें खुशी है। कहते हैं कि ट्रेन चलने से जहां आवागमन बढ़ेगा, वहीं व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स में ट्रेन का क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed