फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girlfriend and boyfriend dead bodies found hanging in the house in bareilly

Budaun News: प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर दी जान, दोनों के घरवालों ने रात में कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 13 Mar 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

कादरचौक थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
girlfriend and boyfriend dead bodies found hanging in the house in bareilly
ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा में प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन रात में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची तो दोनों के परिजन ने लिखकर दे दिया कि वे किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव धनूपुरा निवासी 22 वर्षीय राकेश का गांव की ही 20 वर्षीय युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उस पर बंदिशें लगा दीं। इस पर रविवार रात किसी वक्त दोनों घर से निकले और गांव के बाहर पेड़ से फंदे लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

रात करीब दो बजे युवती की मां जागी और उसे घर में न पाकर शोर मचाकर परिजन को जगाया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ युवती को ढूंढते हुए गांव के बाहर एक खाली मकान के पास पहुंचे तो मकान के अंदर पेड़ से दोनों के शव लटके दिखे। मामले की सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

दोनों के परिजनों ने आननफानन पेड़ से शव उतारे और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस गांव पहुंची। मामले में कादरचौक एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखकर दिया है कि वह किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed