फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl who did a court marriage expressed fear of life from her family in budaun

UP News: प्रेमी से रचाई शादी... परिवार से जान को खतरा, युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 26 Apr 2025 10:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

बदायूं जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसने वीडियो जारी अपने परिवार से जान को खतरा जताया है। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन
girl who did a court marriage expressed fear of life from her family in budaun
प्रेमी युगल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं जिले के एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती खुद के ही परिजनों से हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर रही है। प्रेमी युगल ने अब तक लिखित तहरीर नहीं दी है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमी युगल के परिजनों से पुलिस संपर्क करने की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बा निवासी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसको लेकर प्रेमी युगल ने अपना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में युवती कहती है कि उसने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी शिवकुमार के साथ 20 अप्रैल को कोर्ट में शादी की है। युवती अपना नाम प्रीति सक्सेना निवासी गांव उरैना थाना वजीरगंज बता रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'पहलगाम हमला हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने की सोची समझी साजिश', बरेली मरकज के उलमा बोले- उच्चस्तरीय जांच हो
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि कोर्ट मैरिज के बाद उसके परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे हैं। परिवार के लोग हत्या करना चाहते हैं। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। वजीरगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। इस संबंध में प्रेमी युगल व उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। युवती को ट्रेस किया जा रहा है, ताकि मामले की सच्चाई पता चल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed