{"_id":"686fb3fb614b2347dc06d69d","slug":"girl-died-due-to-roof-of-house-collapsed-during-the-rain-in-budaun-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से युवती की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से युवती की मौत, महिला समेत तीन घायल
Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
सार
सहसवान कस्बे के मोहल्ला पठान टोला में बुधवार रात हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। महिला और उसके बेटा-बेटी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बदायूं के सहसवान कस्बे के मोहल्ला पठान टोला में बुधवार रात बारिश की कारण घर की छत भरभराकर ढह गई। छत के मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई। एक महिला, उसके बेटा-बेटी घायल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह सहसवान एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी अशरफ की बेटी सबीना पठान टोला निवासी चाचा अरशद के घर आई थी। रात को घर के कमरे में सबीना (22), अरशद की पत्नी शकीला, बेटी मोनी (22) व बेटा आरिश (18) सो रहे थे। रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई, जिससे चारों लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन
घायलों का चल रहा उपचार
छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने सबीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का भर्ती कर लिया। उनका उपचार चल रहा है। युवती की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। एसडीएम ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया है। पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।