फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Geeta, Anshul and Anshika shone, while Bilsi secured the top spot in volleyball.

Budaun News: गीता, अंशुल और अंशिका चमके, वॉलीबॉल में बिल्सी रहा अव्वल

Mon, 22 Dec 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Geeta, Anshul and Anshika shone, while Bilsi secured the top spot in volleyball.
उझानी में दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आय
उझानी। पिछले महीने से चल रहे सांसद खेल महोत्सव के अंतिम चरण के पांच दिवसीय कार्यक्रम का रविवार सुबह महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर आगाज हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने झंडी दिखाकर खेल शुरू कराए। वॉलीबॉल में बिल्सी में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टीम अव्वल रही। अन्य खेलों में बालिका वर्ग में गीता, अंशुल और अंशिका सबसे आगे नजर आईं।
विज्ञापन

महोत्सव में खेलकूद प्रात: 10 बजे शुरू हुए। सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। एक सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज और भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने फाइनल मुकाबले की प्रतियोगिताओं के लिए स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की सब जूनियर और जूनियर वॉलीबाल में बिल्सी विजेता और सहसवान विधानसभा क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में गुन्नौर के अभिषेक प्रथम, बिसौली के शिवांक मिश्रा द्वितीय और बदायूं विधानसभा क्षेत्र के शिवराज ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की गोलाफेंक में बिसौली की गीता देवी प्रथम, गुन्नौर की नीतू द्वितीय और बदायूं विधानसभा क्षेत्र से कुसुम को तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर बालक वर्ग की गोलाफेंक प्रतियोगिता में बिसौली के ताराचंद्र प्रथम, गुन्नौर के उपेंद्र द्वितीय और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सुधीर ने तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में बिसौली की अंशुल प्रथम, बदायूं की गुंजा द्वितीय और बिल्सी क्षेत्र की नीतू तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की गोलाफेंक प्रतियोगिता में बिल्सी की अंशिका प्रथम, गुन्नौर की पूजा द्वितीय और सहसवान विधानसभा क्षेत्र की प्रीति तृतीय रहीं।

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद शुरू कराए। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल महोत्सव का महत्व समझाया। विधायक हरीश शाक्य ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत, किशनचंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, करुणा सोलंकी, रेनू सिंह आदि मौजूद रहीं। खेलकूद का संचालन योगेश प्रताप सिंह और रामदास यादव ने किया।

उझानी में दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आय

उझानी में दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed