फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gas refilling

नाहरखां सराय में हो रही गैस रीफिलिंग, पांच सिलिंडर और एक टेंपो बरामद

Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gas refilling
बदायूं। जिला पूर्ति विभाग को बुधवार दोपहर शहर में एक और सफलता मिल गई। टीम ने नाहर खां सराय मोहल्ले में छापा मारकर गैस रीफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से पांच रसोई गैस सिलिंडर और एक टेंपो बरामद हुआ। रिफिलिंग करने वाले भागने में सफल रहे, जबकि मौके से गैस एजेंसी का हॉकर पकड़ा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहरखां सराय मोहल्ले में काफी समय से गैस रीफिलिंग का धंधा चल रहा था। पूर्ति विभाग को इसकी गोपनीय रूप से सूचना मिल रही थी। पूर्ति विभाग की एक टीम बुधवार सुबह से नाहरखां सराय मोहल्ले में लगी थी और हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। दोपहर करीब 12 बजे एक टेंपो रसोई गैस सिलिंडर लादकर नाहरखां सराय मोहल्ले के एक खाली प्लाट में पहुंचा। वहीं पर एक कमरे में रसोई गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। जैसे ही टेंपो से सिलिंडर उतारने शुरू किए गए कि तभी जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके से पांच रसोई गैस सिलिंडर बरामद कर लिए। एक टेंपो गैस रीफिलिंग को आया हुआ था। उसे भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं से विजय नगर स्थित शुभ कृष्णा गैस एजेंसी का एक हॉकर पकड़ा गया। टीम ने सिलिंडर और टेंपो कब्जे में ले लिया। उसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने विजय नगर पहुंचकर एजेंसी में छापा मारा, जहां से पांच किलो के 35 खाली सिलिंडर और 14 किलो के 14 खाली सिलिंडर बरामद हुए हैं। पूर्ति विभाग की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी है। इस मामले में एजेंसी का रिकॉर्ड मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में कम मिले गैस सिलिंडर
बिनावर। जिलापूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ बिनावर के गांव मोहम्मदपुर बिहार रोड पर शुभ कृष्णा गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में रखे भरे हुए गैस सिलिंडरों में दो से तीन किलो तक गैस कम मिली। स्टॉक में गड़बड़ी के साथ अग्निशमन उपकरण भी नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर गायब होने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने नाराजगी जताई। पूर्ति निरीक्षक को गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। टीम में पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह, संजीव सिंह, राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed