फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gartantra Divas

शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
gartantra Divas
कलक्ट्रेट में स्थित शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करतीं डीएम। साथ ही एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट? - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शहीद पार्क पहुंचकर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड में एसएसपी के साथ झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। जिला जल जफीर अहमद सहित डीएम, एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा बदायूं क्लब में भी डीएम ने झंडा फहराया। पंजाबी समाजसेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने शहीद भगत सिंह चौक में ध्वजारोहण किया तो बीआईएमटी कॉलेज, एस पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जीलॉट पब्लिक स्कूल, मदर एथीना स्कूल में भी ध्वजारोहण हुआ। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उघैती। माधवराम इंटर कॉलेज, थाना परिसर, विद्युत उपकेंद्र, बैंक, बालाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री राम जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण किया गया।
ककराला। नगर पालिका में अध्यक्ष परवीन मुस्लिम, मुस्लिम डिग्री कॉलेज अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, एचएम साइंस इंटर कॉलेज, मदरसा अशरफ उल उलूम, हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल, मदरसा अल बरकात, मदरसा अल कायनात, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
बिनावर। सरस्वती शिशु मंदिर, स्वर्गीय अर्जुन लाल शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चौधरी महाविद्यालय, चौधरी ऑफ नर्सिंग ऑफ फार्मेसी में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मूसाझाग। प्राथमिक विद्यालय बेला, प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर, थाना मूसाझाग में ध्वजारोहण किया गया।
फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत में अध्यक्ष इसरार खान, रामवती देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक विद्युत कुमार, थाने में प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन मुदिता सिंह ने ध्वजारोहण किया।
अलापुर। नगर पंचायत में अध्यक्ष नाजबी, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, आत्मा राम डिग्री कॉलेज, जीटीआई, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
म्याऊ। जेएस कॉलेज में नरेंद्र कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया।
वजीरगंज। नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष विष्णुचंद्र सेवक, श्रीदेवकी नंदन सेनानी इंटर कॉलेज में संरक्षक ब्रह्मऋषि भंडारी, एनआर इंटर कॉलेज में प्रबंधक रऊफ अहमद, आरवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राममूर्ति देवी, एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में प्रबंधक विष्णु वार्ष्णेय, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन शमा परवीन, एसओ अवधेश सेंगर, ब्लॉक पर एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।
सैदपुर। साधन सहकारी समिति कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन आयशा विकार, एसबीआई में शाखा प्रबंधक विनय कुमार, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फिरासत हुसैन, केके कांवेंट स्कूल में प्रबंधक अनवर अली खान, नूरी रजा इंटर कॉलेज में प्रबंधक जाहिद हुसैन नूरी ने ध्वजारोहण किया।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल, एमजीपी कॉलेज, एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल, मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल, वंशीधर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज, एपीएम डिग्री कॉलेज, बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय, अशर्फी देवी पालिका इंटर कॉलेज, आरबीआरएस इंटर कॉलेज, किड्स प्लेनेट स्कूल, सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज, ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया।

कादरचौक। थाने पर एसओ वेदपाल सिंह ने, ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी सीएचसी पर एमओआईसी ने ध्वजारोहण किया।
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां सबसे पहले प्राचार्य डॉ.वसुधा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, तहसील में एसडीएम, नगर पालिका में चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय, कोतवाली में सीओ बलदेव सिंह, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में अनिल वार्ष्णेय, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में शरद कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed