फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster would have posted objectionable and NSA

आपत्तिजनक पोस्ट की तो लगेगा गैंगस्टर और रासुका 

Wed, 10 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सोशलसाइट्स पर नजर रखने को थाना स्तर पर बनेगी टीमें 
सावन के अंतिम सोमवार, स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी हो सुरक्षा व्यवस्था 

पुलिस की क्राइम मीटिंग में एसएसपी के तेवर कड़े नजर आए। एसएसपी सुनील सक्सेना ने साफ कर दिया कि सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट या कमेंट करने वालों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। इन पर निगरानी रखने के लिए थाना और कोतवाली स्तर पर निगरानी टीमें बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पेशेवर आपराधी, गोवंशीय तस्कर, अवैध शराब, जुआ, सटटा से संबंधित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। इन अवैध कार्यों में यदि पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
सावन के अंतिम सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ को मद्देनजर निर्देश देते हुए कहा कि डायवर्जन के बाद कोई वाहन प्रतिबंधित सड़क पर नहीं आना चाहिए। बाइकर्स पर खास ध्यान दिया जाए। स्वतंत्रता दिवस सोमवार को होने की वजह से छात्र-छात्राओं की ओर से जुलूस निकाले जाएंगे। ऐसे में कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखेगें। सोशल मीडिया पर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी या स्टेट्स डालने वालों को गिरफ्तार गैंगस्टर एवं रासुका की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना स्तर पर टीम बनाकर इस पर नजर रखें।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने कोतवाली परिसर के सरकारी आवास में पानी की समस्या के बारे में शिकायत की, तो एसएसपी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे तक समस्या निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान एएसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय रॉय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शहीद एसआई के घरवालों को दिए 23.47 लाख  
बदायूं। सैनिक सम्मेलन के दौरान थाना बिनावर में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए एसआई सर्वेश कुमार की परिवार, माता-पिता, पत्नी एवं पुत्र को सम्मानित किया। जिले के पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से एकत्रित किए 23 लाख 47 हजार 970 रुपये की आर्थिक सहायता की। इसका चेक एसएसपी ने देते हुए उनके परिवार के प्रति सांत्वना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed