{"_id":"64f7885116690af6ee0f0534","slug":"gangas-water-level-reached-one-meter-below-the-danger-mark-badaun-news-c-123-1-sbly1001-3806-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खतरे के निशान से एक मीटर नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खतरे के निशान से एक मीटर नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर
Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। गंगा नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से कम होता आ रहा हैं। मंगलवार को गंगा नदी का गेज खतरे से लगभग एक मीटर नीचे पाया गया। ऐसे में अधिकारियों ने अब पूरी तरह से राहत की सांस ली है। प्रशासनिक की टीमें लगातार गांव में बाढ़ से खराब हुई फसलों और घरों की क्षति का आंकलन कर रही हैं।
जिले से होकर निकल रही गंगा नदी का उफान अब शांत है। जिस तेजी से गंगा का जलस्तर घट रहा है, इससे गांव वालों के साथ-साथ बाढ़ और प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर कुछ दिनों पहले देखी जा रही सिकन अब पूरी तरह से गायब हो गई है। बाढ़ खंड अधिकारियों के अनुसार अगर इसी तरह पानी बैराजों को छोड़ जाने लगा तो आने वाले कुछ ही दिनों में गंगा अपनी मुख्य धारा में लौटी नजर आएगी।
गंगा का जलस्तर कम होने ने कृषि व राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे का काम तेजी से शुरू कर दिया है। वह जल्द ही अपनी रिपेार्ट उच्चधिकारियों को देंगे। जिसके आधार पर लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।