{"_id":"650be6b1177d66472d0d2d24","slug":"ganga-ramganga-swallowed-more-than-25-roads-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4633-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 25 से ज्यादा सड़कों को निगल गईं गंगा-रामगंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 25 से ज्यादा सड़कों को निगल गईं गंगा-रामगंगा
Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। गंगा और रामगंगा नदियों की बाढ़ से लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें जगह-जगह से उखड़ गई हैं। विभाग की ओर से इनका आकलन कराया जा रहा है, लेकिन अभी बाढ़ के पूरी तरह से शांत न होने की वजह से सटीक आकलन संभव नहीं है। ऐसे में सामान्य स्थिति होने पर ही आकलन कराया जाएगा। अभी तक करीब 25 सड़कों को बाढ़ से प्रभावित पाया गया है।
जिले में दो माह तक गंगा नदी ने कहर बरपाया था। रामगंगा नदी ने भी खूब तबाही मचाई। हालांकि अब रामगंगा भी शांत होती नजर आ रही है, लेकिन अभी भी सड़कों और खेतों पर पानी भरा हुआ है। बाढ़ की वजह से लोक निर्माण विभाग की तमाम सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं, जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनेंगी। इसको ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के शांत होने पर विभाग ने इन सड़कों का आकलन कराने की तैयारी की थी।
पीडब्ल्यूडी मनीष सिंह ने बताया कि 25 से ज्यादा सड़कें बाढ़ की वजह से खराब हुई हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों का सही आकलन गंगा और रामगंगा नदियों में बाढ़ सामान्य होने के बाद ही संभव हो पाएगा।