{"_id":"6255d4b9b1dd2942f4542876","slug":"ganga-express-way-badaun-news-bly4812978149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे : रेल लाइन के दोनों ओर समतलीकरण का काम शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे : रेल लाइन के दोनों ओर समतलीकरण का काम शुरू हुआ
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए समतल की गई जमीन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बिनावर में कुतुबपुर थरा गांव के पास अब भूमि समतलीकरण का काम रेल लाइन के दोनों ओर शुरू हो गया है। काम चालू कराने के लिए दातागंज में साइट देख ली गई है। इसके बाद बिसौली में भी साइट तय की जा रही है। इधर, तीसरे दिन भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं मिल सका। उन्होंने प्रशासन से इसके लिए मांग की है।
रामनवमी के दिन दस अप्रैल को कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड ने काम शुरू किया था। दरअसल, कई स्थानों पर खेतों में अब भी गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो सकी है। ऐसे में जो भूमि खाली पड़ी है पहले उसको समतल करने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को कुतुबपुर थरा गांव के पास रेल लाइन के दोनों ओर भी भूमि को समतलीकरण करने का काम शुरू कर दिया गया। दरअसल, कुल 594 किमी का एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होते हुए 95 किमी दूरी तय करेगा।
सबसे ज्यादा बिसौली के 38 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके अलावा दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी के दो गांवों भी शामिल हैं। बदायूं में काम शुरू हो चुका है। दातागंज तहसील में इसी सप्ताह काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद बिसौली में काम चालू कराया जाएगा। बदायूं में भूमि समतलीकरण के लिए पहले तीन साइट बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
-
पावर कॉरपोरेशन ने तेज किया लाइनों की शिफ्टिंग का काम
गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का काम चालू होने के साथ ही पावर कॉरपोरेशन ने भी हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, पावर कॉरपोरेशन को लाइनें शिफ्ट करने के लिए पहले ही भुगतान किया जा चुका था, लेकिन यहां लेटलतीफी की गई। ऐसे में सभी स्थानों पर अब तक लाइनों को शिफ्ट करने का काम पूरा नहीं हो सका है। बिनावर क्षेत्र में मंगलवार को भी लाइनों को शिफ्ट करने काम चालू रहा। इधर, लाइनों के शिफ्ट न होने के कारण एक्सप्रेव-वे के लिए भूमि समतलीकरण का काम भी प्रभावित हो रहा है।
-
भूमि को समतल करने का काम चल रहा है। मंगलवार को बिनावर में रेल लाइन के दोनों ओर भूमि समतलीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। कुछ स्थानों पर पावर कॉरपोरेशन लाइनों को शिफ्ट कर रहा है। कुछ स्थानों पर खेतों में अभी फसल होने के कारण काम शुरू होने में देरी हो रही है।
-विनोद तिवारी, सर्वेयर-एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड