{"_id":"683f3f2e6e15f0782102c5c5","slug":"ganga-dussehra-tomorrow-route-diversion-on-highway-from-today-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140528-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा दशहरा कल, हाईवे पर रूट डायवर्जन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा दशहरा कल, हाईवे पर रूट डायवर्जन आज से
विज्ञापन
कछला घाट पर व्यवस्थाएं करने में जुटे पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
उझानी। गंगा दशहरा बृहस्पतिवार को है। उस दिन कछला घाट पर स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए पुलिस ने बुधवार से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। रोडवेज बसों और ट्रकों को बदायूं तक वैकल्पिक रास्तों से आना- जाना होगा। रूट डायवर्जन के दौरान आगरा, मथुरा और राजस्थान तक सफर के लिए अधिक दूरी तय करनी होगी।
कछला घाट पर में गंगा दशहरा का स्नान बृहस्पतिवार तड़के से शुरू होगा। आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा घाट पर बरेली, मथुरा, आगरा, कासगंज, बदायूं समेत राजस्थान से भी लाखों में श्रद्धालु आते हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने बुधवार की शाम से बरेली- मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। पुलिस ने जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी में आंबेडकर चौक स्थित सहसवान तिराहा, मुजरिया चौराहा और सहसवान में कछला मोड़ से रूट डायवर्ट किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह है रूट डायवर्जन व्यवस्था
- बदायूं से अलीगढ, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी और मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन
- बदायूं से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले वाहन नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर जाएंगे।
- मुजरिया चौराहे से कोई भी भारी वाहन कासगंज की ओर नहीं जाएगा।
- कछला रोड सहसवान से कोई भी भारी वाहन कछला के रास्ते कासगंज की ओर नहीं चलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पीएसी के गोताखोरों के साथ तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसके तहत घाट के आसपास थानों से भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पीएसी के गोताखोर भी रहेंगे। यातायात के पुलिस कर्मियों के अलावा महिला पुलिस भी सुरक्षा में दिखेगी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि पार्किंग स्थल भी तय कर दिया गया है। हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नगर पंचायत कर्मियों ने गंगा में कराई बैरीकेडिंग
अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि हाईवे से घाट तक पहुंचने के लिए भी अस्थायी रास्ता बनाया गया है। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। गंगा में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर कर बैरिकेडिंग करवा दी गई है। नगर पंचायत की ओर से प्राइवेट गोताखोरों और नाविकों को भी लगाया गया है।