फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganeshotsav preparation on full swing

गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज, आगरा से पहुंचीं प्रतिमाएं

Wed, 23 Aug 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 23 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ganeshotsav preparation on full swing
गणेश जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हर साल की तरह श्री गणेश महोत्सव इस साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 से 31 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गजानन की आगरा से मुख्य प्रतिमा बदायूं पहुंच गई है। प्रतिमा को ब्राह्मण धर्मशाला में रखा गया है। छोटी गणेश प्रतिमाएं भी पहुंच गई हैं। 25 अगस्त को शोभायात्रा निकाली जाएगी और 31 अगस्त को गजानन की प्रतिमाओं का कछला गंगा घाट पर विसर्जन किया जाएगा।  श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में हर साल श्री गणेश महोत्सव मनाया जाता है। बुधवार को सेवा मंडल की ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। श्री गणेश शोभायात्रा की जिम्मेदारी नितेष वार्ष्णेय, पंकज शर्मा और मनोज गुप्ता को दी गई है। पंडाल व्यवस्था सुनील वार्ष्णेय, मनोज वैश्य संभालेंगे। कथा व्यास के आवास की व्यवस्था का जिम्मा सुनील गुप्ता को दिया गया है। वीर एकलव्य सेवा मंडल, राधा माधव सेवा मंडल, पटवा सेवा समिति, शिव शक्ति सेवा मंडल, बाल दुर्गा मंडल, लक्ष्मी नर सिंह सेवा मंडल, मां दुर्गा पूजा कमेटी महोत्सव में अपना पूरा सहयोग देंगे। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में वीरेंद्र वार्ष्णेय, चरनजीत मलिक, सुनील वार्ष्णेय, निर्दोष गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, मनोज वैश्य, संतोष गुप्ता, राकेश गुलाटी, नरेंद्र साहू, अवनेश साहू, राजीव जौहरी, सूर्य प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सर्राफ, सनी चौहान, पूनम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed