फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gandhi and Shastri's messages resonate during birth anniversary celebrations

Budaun News: जयंती समारोहों में गूंजे गांधी और शास्त्री के संदेश

Fri, 03 Oct 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri's messages resonate during birth anniversary celebrations
नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूली बच्चों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने रैलियां निकालीं। सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रभक्ति के संदेशों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया और गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी कहते थे कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। शास्त्रीजी कहते थे कि जिसके जीवन में सत्य, निष्ठा और नैतिकता नहीं है। वह जीवन जीने लायक नहीं है। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ। गांधीजी की 156वीं और शास्त्रीजी की 121वीं जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएलएड प्रशिक्षु बालिकाओं ने रघुपति राघव राजा राम और अन्य देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम वित्त वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---

नगर पालिका में गांधी-शास्त्री जयंती की गई सफाई

बदायूं। सदर नगर पालिका कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा, पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा और पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया और शास्त्रीजी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाया। पालिका अध्यक्ष ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि गांधीजी ने कभी कथनी और करनी में अंतर नहीं रखा। वहीं, कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सफाई कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही तीन कर्मचारियों को बहाल किया गया और एक कर्मचारी का विनियमितीकरण किया गया। टैक्स विभाग ने रुका हुआ वेतन जारी करने की भी घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
राजकीय डिग्री कॉलेज में गतिविधियां
बदायूं। आवास विकास स्थित महाविद्यालय में ध्वजारोहण के साथ पुष्पांजलि दी गई। सर्वधर्म सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। छात्रों ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार शर्मा और प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। छात्रों को गांधी और शास्त्री के योगदान पर जागरूक किया गया और सोशल मीडिया व नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। एनएसएस और एनसीसी वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इधर, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्रबंध समिति सचिव गौरव रस्तोगी सचिव व प्राचार्या सरला देवी चक्रवर्ती ध्वजारोहण किया।संवाद
-------

ब्लॉक व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम

उसावां। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह ने ब्लाॅक में, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने ध्वजारोहण किया। वहीं कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह सहित ब्लाॅक कर्मचारियों ने परिसर में सफाई की। प्राथमिक विद्यालय प्रथम, संविलियन विद्यालय (कन्या पाठशाला) के छात्रों ने शिक्षकों संग प्रभात फेरी निकाली। इस मौके प्रधानाध्यापक महेंद्र पाल, वीरेंद्र सिंह, रचना कुमारी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
--------
महापुरुषों की प्रेरक घटनाओं को साझा किया गया
म्याऊं। क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक और शासकीय संस्थानों में गांधी और शास्त्री की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मिर्जापुर अतिराज प्राथमिक विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों की प्रेरक घटनाओं को साझा किया और सत्य, अहिंसा, सादगी और परिश्रम जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। विकास खंड म्याऊं में बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार और कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। संवाद
-----
नन्हे-मुन्नों की प्रभातफेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजरिया। क्षेत्र के रामपुरा ऐनुद्दीन, समसपुर बल्लू, छोकरपुर, कोल्हाई, मुजरिया, रफी नगर और मुरसान में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह, एसएमसी अध्यक्ष दुर्वेश कुमार और प्रधानाध्यापक राजन यादव ने शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया। कोल्हाई सहकारी संघ गोदाम पर सचिव भगवान सिंह, तथा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं, कोल्हाई, समसपुर बल्लू सहित कई पंचायत भवन बंद मिले। संवाद
------
गांधी और शास्त्री को महान विभूति बताया
कुंवरगांव। सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और थाना प्रभारी निरीक्षक वेद पाल सिंह ने अपने कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने गांधी मैदान में गांधी जी की मूर्ति पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अरविंद रावत, अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, अवनीश शंखधार, राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
-------
ध्वजारोेहण कर मनाई जयंती
सैदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत के चेयरमैन इशरत अली खान, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार, साधन सहकारी समिति पर गुलाब सिंह, पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय में किरण बाला अली और जीजीआईसी में सानिया उवैस ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। संवाद

-----
धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री की जंयती
बिल्सी। गांधी और शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर विधायक हरीश शाक्य चैयरमेन, ज्ञानदेवी के पालिका सदस्यों के साथ पुष्प अर्पित किए। चैयरमेन के पति ओमप्रकाश सागर ने पालिका के सफाई मित्रों को इस मौके पर सम्मानित भी किया। संवाद

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा, पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed