फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Frozen personnel will be more than five years Dbadle

पांच साल से अधिक जमे कर्मियों के होंगे दबादले

Wed, 09 Sep 2015 12:01 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 09 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Frozen personnel will be more than five years Dbadle
बरेली में रहकर समरेर ब्लाक के 11 गांवों को संभालने वाले एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर तीन से अधिक ग्राम पंचायतें न रखने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने इसके लिए तुरंत प्रस्ताव बनाकर डीएम के समक्ष पेश करने को कहा है। वहीं ब्लाक कार्यालय में पांच साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों को भी हटाने के लिए स्थानांतरण लिस्ट बनाने को कहा है।  
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक समरेर के अपने निरीक्षण के बाद खामियों को उजागर कर दिशा निर्देश जारी किए। परिपालन को अपनी निरीक्षण आख्या भी संबंधितों को भेजी है। उन्होंने यहां तमाम सरकारी योजनाओं की समीक्षा में पाया कि कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक तो कुछ का बहुत खराब है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बरेली रह रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार पर तीन से अधिक ग्राम पंचायतें न रहें। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जिले में अन्य ब्लाकों में भी ग्राम पंचायतों के आवंटन में इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

समरेर ब्लाक में छह ऐसे कर्मचारी पाए गए जो पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही जगह डटे हुए हैं। इसे संज्ञान में लेकर सीडीओ ने डीडीओ और डीपीआरओ को निर्देशित किया कि वार्षिक स्थानांतरण के समय ऐसे कर्मचारियों को नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed