{"_id":"58b5c1f14f1c1b9c18830e9f","slug":"front-roadways-personnel-opened-against-dggamari","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी
डीएम को भेजे पत्र में डिपो को हो रहे घाटे का हवाला दिया
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बदायूं डिपो के आस-पास से हो रही डग्गामारी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने डीएम पवन कुमार समेत उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर डग्गामारी के खिलाफ रोक की मांग की है। यह भी चेतावनी दी है कि डग्गामारी बंद न होने पर चक्का जाम किया जाएगा।
शासनादेश के मुताबिक रोडवेज बस स्टैंड के एक किलो मीटर के दायरे में निजी बसों या अन्य वाहनों में सवारियां नहीं बैठाई जानी चाहिए। बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के पास से ही सैकड़ों की तादाद में डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। रोडवेज की साधारण बस से दिल्ली का किराया 235 रुपये है, जबकि अवैध रूप से बदायूं-दिल्ली में बीच संचालित होने वाली निजी बसों में प्रति सवारी 150-200 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में रोडवेज को घाटा हो रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डिपो के पास से डग्गामारी और निजी बसों के संचालन पर रोक की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर रोक नहीं लगी तो चक्का जाम किया जाएगा।