फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man Killed his friend by giving drug overdose in budaun

Budaun News: नशे की ओवरडोज देकर दोस्त को मार डाला, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 07:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2023 07:27 AM IST
सार

इस्लामनगर में मंगलवार शाम 20 वर्षीय युवक का शव चंदौसी रोड किनारे एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
young man Killed his friend by giving drug overdose in budaun
मुकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर में एक युवक ने अपने दोस्त को नशे की ओवरडोज देकर उसकी जान ले ली। मंगलवार शाम 20 वर्षीय मुकेश का शव चंदौसी रोड किनारे एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन चंदौसी में हलवाई का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक कस्बे के इस्माइलपुरा निवासी रिहान पुत्र शफीक कुरैशी भी कुछ दिन से उसके साथ काम कर रहा था। इससे दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई थी। उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन


पिता रामकिशन का आरोप है कि रविवार को रिहान उनके घर आया। वह मुकेश को बुलाकर अपने साथ चंदौसी ले गया। शाम को कुछ लोगों ने रिहान और मुकेश को चंदौसी रोड पर वीरेश के सरसों के खेत में नशे का इंजेक्शन लगाते देखा था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरसों के खेत में पड़ा मिला शव 

परिवार वाले उसी समय से मुकेश को तलाश रहे थे। मंगलवार शाम परिवार वाले मुकेश को तलाश करते हुए चंदौसी रोड पर पहुंचे। उन्होंने कस्बे के आरिफ, तुलाराम, महेंद्र और मनोज के साथ युवक को तलाश करना शुरू किया। तभी वीरेश के सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करते हुए युवक का शव खेत से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने रामकिशन की तहरीर पर आरोपी रिहान के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी रिहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed