फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   frendly book

इको फ्रेंडली होंगी बच्चों को दी जाने वाली पुस्तकें

Thu, 29 Jan 2015 08:08 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 29 Jan 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जाने वाली किताबें पहले से ज्यादा आकर्षक होंगी। जानकारों की मानें तो कागज को इको फ्रेंडली रखते हुए चमकदार बनाया जाएगा। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि भी बढे़गी। साथ ही किताबों के प्रति आकर्षण भी बढे़गा। जिससे साक्षरता दर में भी इजाफा होगा।

गौरतलब है कि हर साल सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से आठ तक के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को नि:शुल्क  पुस्तकेें दी जाती हैं, ताकि ग्रामीण अंचल के गरीब छात्र भी आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकें। जानकार बताते हैं कि उम्र के लिहाज से प्राय: देखा जाता है कि बच्चे किताबों की ओर ज्यादा आकर्षित नहीं हो पाते हैं और न ही किताबों का ढंग से रखरखाव करते हैं। इसे देखते हुए शासन ने इसमें परिवर्तन करने का विचार करते हुए इस सत्र से लागू करने का भी खाका तैयार किया है। इसके तहत किताबें पहले की अपेक्षा ज्यादा आकर्षित, चमकदार बनाया जाएगा। इको फ्रेंडली पन्ने लगे होंगे। इससे क्वालिटी तो सुधरेगी ही साथ ही बच्चों के अंदर किताबों के प्रति रूचि जाग्रत होगी। इससे वह पढ़ाई में भी मन लगाएंगे और रखरखाव भी बेहतर कर सकेंगे। बताते हैं कि इसके लिए हर साल स्कूलों में पंजीकृत छात्र संख्या भेजी जाती है। उसी के मुताबिक किताबें आवंटित की जाती है।
विज्ञापन


वर्जन-
इको फ्रेंडली पन्ने रखने, किताबों को पहले की अपेक्षा और आकर्षित बनाने के बारे में अभी सुना है। पूर्ण जानकारी की जा रही है।
-कृपा शंकर वर्मा, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed