फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Free bus service started for sisters, ticket charged at zero rupees

Budaun News: बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू, शून्य रुपये का काटा टिकट

Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Free bus service started for sisters, ticket charged at zero rupees
बस में चढ़ते यात्री। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन के लिए शुक्रवार से महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस में महिलाओं को फूल देकर परिचालकों ने स्वागत किया। उनके साथ चार साल तक का बच्चा और एक सहयात्री मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। कर्मचारियों ने महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट काटकर दिया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 128 व अनुबंधित की 32 बसें संचालित हो रहीं हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू हो गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों और कंडक्टर ने बहनों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एआरएम राजेश पाठक ने परिचालकों को निर्देश दिए कि बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न होनी चाहिए। बसों में सीट पर ही बैठाकर ही बहनों को यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि आज सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ एक सहकर्मी के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। बसों में यात्रा करने वाली बहनों एवं उनके सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बसों में सीट पाने के लिए रही मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। रक्षाबंधन पर सबसे अधिक बहनों की भीड़ कासगंज व बरेली जाने के लिए रही। इन शहरों को जाने के लिए बसें कम थी और उन्हें भटकना पड़ा। बहनों के लिए सीट पाने के लिए मारामारी करनी पड़ी है। शुक्रवार करीब दोपहर दो बजे रोडवेज स्टैंड से बरेली जाने वाली बहनों की भीड़ रही। इस दौरान बदायूं डिपो की कोई बस नहीं थी। इसी दौरान कासगंज से बरेली जाने के लिए एक बस पहुंची। उस बस में चढ़ने व सीट पाने के लिए मारामारी रही। जैसे- तैसे बहनों को बस में चढ़ने को मिला।


रोडवेज बस स्टैंड पर रहा जलभराव

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवहन विभाग के अधिकारी यात्रियों को बैठाने में मदद करते नजर आए।
--------
फ्री रोडवेज बस सेवा का महिलाओं ने उठाया लाभ

बिल्सी। मुरादाबाद से चलकर मैनपुरी की ओर जाने वाली एकमात्र रोडवेज बस में शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के साथ एक सहकर्मी को फ्री यात्रा करने का मौका मिला। बस में बैठी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ यात्रा की। सफर करने वाली महिलाओं में नेहा, अनीता, सोनम, ममता आदि थीं। संवाद




बिल्सी। मुरादाबाद से चलकर मैनपुरी की ओर जाने वाली एकमात्र रोडवेज बस में शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के साथ एक सहकर्मी को फ्री यात्रा करने का मौका मिला। बस में बैठी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ यात्रा की। सफर करने वाली महिलाओं में नेहा, अनीता, सोनम, ममता आदि थीं। संवाद

बस में चढ़ते यात्री। संवाद

बस में चढ़ते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed