फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraudsters are crushing the childhood dreams of the youth for a future.

Pilibhit News: युवाओं के सुनहरे भविष्य के सपने को कुचल रहे जालसाज

Sat, 24 Jan 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 24 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters are crushing the childhood dreams of the youth for a future.
घर में मौजूद गिरीश कुमार का भाई अखिलेश संवाद - फोटो : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती की शोभायात्रा में शामिल सविता समाज के लोग। स्रोत स्वयं
पीलीभीत/ बरखेड़ा। विदेश में बेहतर काम और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर जालसाज जिले के युवाओं की जिंदगी मुश्किलों में डाल रहे हैं। जमीन बेचकर, सगे-संबंधियों से उधार लेकर युवा दूसरे देशों में जाकर फंस जाते हैं। पुलिस-प्रशासन बेखबर और जालसाज अपने ठगी के धंधे को बढ़ाने में जुटे हैं। किर्गिस्तान में फंसे जिले के 12 युवक जैसे–तैसे लौटे ही थे, अब रूस में फंसे छह युवाओं के परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार युवाओं का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन लाख खर्च किए, रूस में झेल रहे दिक्कत, पासपोर्ट भी जब्त
बरखेड़ा थाना के गांव खगाई निवासी गिरीश कुमार भी रूस में फंसे हैं। पता चलने के बाद से परिजनों की नींद गायब है। भाई अखिलेश ने बताया कि तीन भाइयों में गिरीश सबसे छोटा है। मंझले भाई सुरेश कुमार दिल्ली में काम करते हैं। अखिलेश ने बताया कि पूरनपुर के पास के गांव निवासी एजेंट ने विदेश भेजने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात कही थी। वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया। अब वहां गिरीश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाई मुश्किल में है तो घरवालों की सुख चैन भी छिन गया है।
विज्ञापन


रूस में बेगराज, अधकटा में परिजनों की नींद उड़ी
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अधकटा के तीन युवक भी रूस में फंसे हैं। बेगराज भी इनमें शामिल हैं। पिता बाबूराम ने बताया कि भविष्य संवारने की चाहत में बेटे को रूस भेजा था। अब बेटा वहां फंस गया है। रूस में बेटा और यहां हम लोगों को नींद नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि एक दो बार बेटे से बात हुई है। उन्होंने बताया कि बेटे की वापसी के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मदद में जुटे किसान नेता
किसान नेता देवस्वरूप पटेल पीड़ित परिजनों की मदद में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया है। रूस में फंसे युवाओं की जल्द वापसी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

घर में मौजूद गिरीश कुमार का भाई अखिलेश संवाद

घर में मौजूद गिरीश कुमार का भाई अखिलेश संवाद- फोटो : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती की शोभायात्रा में शामिल सविता समाज के लोग। स्रोत स्वयं

घर में मौजूद गिरीश कुमार का भाई अखिलेश संवाद

घर में मौजूद गिरीश कुमार का भाई अखिलेश संवाद- फोटो : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती की शोभायात्रा में शामिल सविता समाज के लोग। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed