फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fourteen more dies from fever

जिले में बुखार से 14 और लोगों की मौत

Wed, 12 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 12 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
 आंकड़ेबाजी में फंसा स्वास्थ्य महकमा बुखार को कंट्रोल करने में अब तक असफल रहा है। पिछले 24 घंटों में बुखार से 14 और लोगों की मौत हो गई। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 158 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

जिले का संवदेनशील ब्लाक जगत क्षेत्र के ग्राम कंडेला में बुधवार सुबह मलेरिया ग्रस्त सलामत शाह (22),  वीरपाल सिंह चौहान (60) और नीलम (20) पुत्री रामबाबू की मौत हो गई। दूसरे संवेदनशील ब्लाक समरेर क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर कौंर में बुधवार सुबह नफीसा (35) पत्नी अलाउद्दीन और शशी (4) पुत्री रामाशंकर की बुखार से मौत हुई। वहीं दातागंज ब्लाक के ग्राम सराय पिपरिया निवासी भानु (18) पुत्र सत्यपाल ने मंगलवार रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इनके अलावा वजीरगंज के वार्ड नंबर पांच निवासी मुन्नालाल (50) को मंगलवार शाम तेज बुखार आया था। परिवार वाले उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में  मुन्नालाल की मौत हो गई। आसफपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बीधा नगला में मंगलवार रात शकीना (42) पत्नी जुल्फिकार की मौत हो गई। उनकी बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद निवासी हंसराज (55) की बुखार से बुधवार सुबह मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। इधर, दातागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मुड़सेना निवासी सोनपाल (45) अनूप की बुधवार सुबह बुखार से मौत हो गई। ग्राम डहरपुर निवासी राजेंद्र वर्मा (70), कोकिला देवी (70) और लडैती देवी (65) को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। तीनों ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed