{"_id":"6769aa0bca0e66a4060abb1f","slug":"four-shops-burnt-down-in-a-fire-caused-by-a-short-circuit-badaun-news-c-120-1-lkh1004-135694-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में चार दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में चार दुकानें जलीं
विज्ञापन
धनगढ़ी बाजार में लगी आग के बाद जलतीं दुकानें। संवाद
धनगढ़ी। धनगढ़ी बाजार में रविवार रात चार दुकानों में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।
कैलाली जिला पुलिस के निरीक्षक दर्शन खड़का ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड चार में शहीद गेट के पास स्थित मार्केट में आग लग गई। आग समीर मोबाइल गैलरी में शाॅर्ट सर्किट होने से लगी थी। इसके बाद आग ने पास के अर्जुन आर्ट, न्यू लवली टेलर्स, श्रीकृष्ण इंटरप्राइजेज की दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया।
इसके बाद आसपास के दुकानदार आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए धनगढ़ी उप महानगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। संवाद