फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four Principals The annual increment withheld

चार प्रधानाध्यापकों की  वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी, महकमे में हड़कंप
एमडीएम में गड़बड़ी करने का आरोप

 मध्याह्न भोजन वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप में बीएसए पीसी यादव ने चार प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है। बीएसए ने कहा कि एमडीएम में खेल किसी हाल में सहन नहीं करेंगे। 
विकासखंड दातागंज के प्राथमिक विद्यालय पापड़, विकासखंड उझानी के प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर, गुराई और बरसुआ के लोगों ने बच्चों को मिलने वाले एमडीएम में प्रधानाध्यापकों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की शिकायत बीएसए समेत अन्य अधिकारियों से की थी। बीएसए पीसी यादव ने इसकी जांच संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दी। खंड शिक्षाधिकारियों ने जांच में शिकायत को सही पाया। उन्होंने पूरी रिपोर्ट बीएसए पीसी यादव को दी। बीएसए ने  बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने पापड़ के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, शेखूपुर की पुष्पा देवी,गुराई की सबिया सफी और बरसुआ की विमलावती की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यादव ने कहा है कि बच्चों को मिलने वाले एमडीएम में किसी तरह का खेल नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

दो प्रधानों को दिया नोटिस
बदायूं। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि एमडीएम में सहयोग नहीं देने पर उन्होंने विकासखंड अबिंयापुर के गांव अगौल के प्रधान और विकासखंड म्याऊं के गांव ग्योति धर्मपुर के प्रधान को नोटिस जारी किया है। कहा है कि नोटिस का संतोष जनक जबाव नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक के नाम एकल खाता करके प्रधान को एमडीएम से मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed