{"_id":"67f800ec49fccca3e30a14ae","slug":"four-people-named-in-case-of-assault-over-land-dispute-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137299-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन की रंजिश में हुई मारपीट के मामले में चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन की रंजिश में हुई मारपीट के मामले में चार लोग नामजद
विज्ञापन
अलापुर। ककराला में जमीन की रंजिश में सरे बाजार एक व्यक्ति को पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
आठ अप्रैल को ककराला निवासी यूसुफ अली पुत्र अली हसन को जमीन की रंजिश में डंडों से पीटा गया था। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। यूसुफ अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घटना की शाम करीब छह बजे वह अपने प्लॉट से घर लौट रहा था। तभी बैंक के पास असलम अली निवासी वार्ड एक ककराला, मुहम्मद जान वार्ड 25 शाहिद, वार्ड 25 और खालिद अली वार्ड 16 ककराला ने रास्ते में घेर लिया और गालियां देने लगे।
जब गालियाें का विरोध किया तो सभी ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।