{"_id":"580a27994f1c1b722b703dca","slug":"founded-in-junior-schools-science-labs-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर स्कूलों में स्थापित होंगीं विज्ञान प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर स्कूलों में स्थापित होंगीं विज्ञान प्रयोगशालाएं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणित-विज्ञान शिक्षक तैनाती वाले स्कूल चिह्नित करने के निर्देश
एसएमसी के खातों में दिए जाएंगे चयनित स्कूलों को 45 हजार रुपये
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत बेसिक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने की।
बीएसए कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जिला समन्वयक प्रशिक्षण गौरव कुमार सक्सेना ने सुरक्षा की दृष्टि और विज्ञान व गणित के अध्यापक वाले विद्यालय को ही चयनित करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की ओर से संचालित इस योजना में चयनित विद्यालय को 45 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्गत की जाएगी। ये विद्यालय मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन स्कूलों में समय-समय पर अन्य स्कूलों के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। ताकि बच्चों में गणित व विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा और रूचि जाग्रत हो। यह भी बताया कि स्थापित प्रयोगशाला में बच्चों को सप्ताह में एक बार प्रयोग करने का अवसर भी दिया जाएगा। जनपद स्तर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुवचन सिंह, अरविंद दीक्षित, राजेश सक्सेना, ब्रजेश यादव, सुभाष कुमार, पंकज शर्मा, कृष्णपाल शाक्य, आयोग गोयल, मनोज तोमर, गेंदनलाल, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।