फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former village head dies after being hit by a car and attacked with a rod; assault alleged.

Budaun News: कार से टक्कर मारने के बाद रॉड से हमले का आरोप, पूर्व प्रधान की मौत

Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former village head dies after being hit by a car and attacked with a rod; assault alleged.
भूरे सिंह पूर्व प्रधान फाइल फोटो
बदायूं। सपा विधायक बृजेश यादव के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र पर कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल पूर्व प्रधान पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल बेटे ने पिता पर रॉड से हमला करने का भी आरोप लगाया है। बेटे ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सहसवान थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी राजाबाबू ने जरीफनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता भूरे सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही राकेश के साथ विधायक बृजेश यादव के फार्म हाउस स्थित कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दांदरा करियावैन संपर्क मार्ग पर महावा नदी के पुल के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों कच्चे रास्ते पर गिर गए। इसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में भूरे सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, राकेश भी घायल हो गए। हमलावर भूरे सिंह को अधमरा छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन घायल भूरे सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। तहरीर में पांच को नामजद दिखाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने करीब एक माह पहले भी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी उनकी बाइक को टक्कर मारकर चली गई थी। हादसे में पूर्व प्रधान भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी मार्टम इंजरी आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, सीओ, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed