{"_id":"6ad92510f94aedf4a4051e08","slug":"former-ration-shop-dealer-dies-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-line-while-watering-the-roof-uproar-ensues-badaun-news-c-123-1-ba11032-175953-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छत की तराई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पूर्व कोटेदार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छत की तराई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पूर्व कोटेदार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मृतक प्रमोद का फाइल फोटो
- फोटो : ARchive
उसावां। नगर पंचायत के वार्ड दस क्षेत्र में बुधवार अपराह्न करीब 1:20 बजे छत से करीब चार फुट ऊंचाई से गुजर रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व कोटेदार प्रमोद कुमार (40) की मौत हो गई। घटना के वक्त वह अकबरपुर रोड स्थित नवनिर्मित दुकानों के पीछे बने गोदाम की छत की पानी से तराई कर रहे थे।
परिजनों ने गोदाम मालिकों पर जानबूझकर तराई कराने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। अकबरपुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक शव उठने नहीं दिया। ज्यादा हंगामा होने पर पांच थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। अफसरों ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर गोदाम मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ उसावां पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके बड़े भाई पूर्व कोटेदार प्रमोद कुमार को कस्बे के ही कोटेदार हरिराम गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता और उनका पुत्र रामनारायण गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता काम कराने के लिए अकबरपुर रोड स्थित अपने गोदाम पर लेकर गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि गोदाम मालिकों ने प्रमोद को छत पर चढ़ाकर सबमर्सिबल के पाइप से गोदाम की छत की तराई करने को कहा था। प्रमोद पानी से छत की तराई कर रहे थे। इसी दौरान छत के नजदीक से गुजर रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
भाई ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पिता-पुत्र उसके भाई के शव को मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर वह, उनकी पत्नी रिंकी और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो प्रमोद का शव छत पर पड़ा था। हादसे की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और घटनास्थल से एक घंटे तक शव उठने नहीं दिया। इसके बाद शव को एंबुलेंस के पास रखकर अकबरपुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।
माहौल को देखते हुए उसावां के अलावा अलापुर, हजरतपुर, उसहैत और कादरचौक थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को एंबुलेंस से म्याऊं पीएचसी ले गई, उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
भाई विनोद कुमार की तहरीर पर उसावां पुलिस ने प्रमोद की मौत के मामले में कोटेदार हरिराम गुप्ता और उनके पुत्र रामनारायण गुप्ता के विरुद्ध धारा 290 में भवन निर्माण में लापरवाही करने और सुरक्षा उपाय नहीं करने के अलावा धारा 105 में गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करंट से जल गया था शरीर, काफी देर तक निकलता रहा धुआं
हादसे के दौरान 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन का करंट लगते ही प्रमोद का पूरा शरीर जल उठा। छत पर चारों ओर पानी भरा था। जहां पर शव पड़ा था, वहां पर पानी कम दिख रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रमोद के शरीर से धुआं निकलता दिख रहा है। इससे यह माना जा रहा है कि करंट लगते ही शरीर जलने लगा था।
बेटे के सिर से मां के बाद पिता का भी साया उठा
मृतक के छोटे भाई विनोद कुमार की पत्नी रिंकी के अनुसार, प्रमोद कुमार लंबे समय से हरीराम गुप्ता के यहां काम करते आ रहे थे। वह उसका कोटा समेत अन्य कार्य भी संभालते थे। प्रमोद की पत्नी रीता की करीब आठ महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके परिवार में एक बेटा अजीत विक्रम उर्फ मोनू है, जो कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। पिता की मौत से बेटे के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आक्रोशित परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा कर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की थी। आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी, बदायूं
10 मकानों की छतों से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
उसावां। कस्बे के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से शाहजहांपुर जनपद के कलान और मिर्जापुर के लिए 33 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। इस लाइन के नीचे वार्ड दस में करीब दस मकान बने हैं। लाइन करीब 40 साल पहले खींची गई थी, जबकि मकान कुछ सालों में ही बनाए गए हैं। बताते हैं कि सस्ते में जमीन खरीदने के बाद काफी लोगों ने इस उम्मीद में हाइटेंशन लाइन के नीचे मकान बना लिए कि कभी न कभी हाईटेंशन लाइन हट जाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
बुधवार को हुए हादसे के बाद लाइन से आमजन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रिहायशी और व्यावसायिक निर्माण के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हादसों को बढ़ा रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों को लाइन के आसपास सुरक्षा मानकों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। संवाद
शाहजहांपुर को जाने वाली 33 केवीए लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। इसमें शाहजहांपुर के एक्सईन से बात करके मुआवजा के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही लाइनें कितने मकानों के ऊपर से गुजर रही हैं, इसके लिए भी सर्वे कराया जाएगा। - नागेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय, विद्युत निगम, बदायूं

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो- फोटो : ARchive