फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Forest Department SDO Ashok Kumar Tyagi died due to heart failure after got promotion in Badaun

मातम में बदल गई खुशी: सहसवान में तैनात एसडीओ की हार्ट अटैक से मौत...आज ही हुआ था प्रमोशन; डीएफओ ने कही ये बात

Fri, 09 Jan 2026 10:03 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 09 Jan 2026 10:03 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान में वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी का शुक्रवार को कार्यालय आवास पर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। प्रमोशन के दिन हुई इस दुखद घटना से वन विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन
Forest Department SDO Ashok Kumar Tyagi died due to heart failure after got promotion in Badaun
एसडीओ अशोक कुमार त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान में तैनात वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी (58 वर्ष) का शुक्रवार को कार्यालय आवास पर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनका सहसवान रेंजर से एसडीओ पद पर शुक्रवार को ही प्रमोशन हुआ था और अगली तैनाती अलीगढ़ जिले में हुई थी। इस दुखद घटना से वन विभाग समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मूल रूप से जनपद हापुड़ शहर के स्वर्ग आश्रम रोड न्यू शिवपुरी कालोनी के निवासी थे और बीते करीब तीन वर्षों से सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान में रेंजर पद पर तैनात थे। वे वर्तमान में सहसवान स्थित कार्यालय आवास में रह रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एसडीओ अशोक कुमार त्यागी के निधन की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। कोतवाल सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि वन विभाग के एसडीओ की ह्दयगति से मौत हो गई है। उनके परिजनो को इस बारे में अवगत कराया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि अशोक कुृमार त्यागी बीते तीन साल से सहसवान रेंजर के पद पर तैनात थे। डीएफओ ने उनकी हृदयगति रूकने से निधन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed