फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Following the locks on the offices By performance

ब्लाक कार्यालयों पर ताले  लगाकर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Following the locks on the offices By performance
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक प्रमुखों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया का धरना 
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लाकों पर दिन भर ठप रहे काम काज 

 प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर जिले भर के ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखर हो गए। उन्होंने ब्लाक कार्यालयों पर  ताले डालकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 32 सूत्री मांगपत्र प्रशासन के अधिकारियों को दिया, जिसमें उन लोगों के अधिकार बढ़ाए जाने की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। धरना-प्रदर्शन के चलते ब्लाक कार्यालयों पर कामकाज ठप रहा, जिससे विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे फरियादियों को बैरंग होना पड़ा। 
बिसौली। ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पचायत सदस्यों ने ब्लाक से सभी दरवाजों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कहा कि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख श्रीवति यादव ने बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लाक परिसर में तालाबंदी की। इसके बाद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ब्लाक प्रमुख का पद रबर स्टांप बना दिया है। इस दौरान वीरेश यादव, रामवीर सिंह यादव, अर्चना यादव, सोनवती, बृजपाल यादव, लालाराम यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

जरीफनगर/दहगवां। पंचायत निधि की कटौती से नाराज ब्लाक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को दहगवां ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव ने कहा है कि शीघ्र धनराशि नहीं मिलने पर जिले भर के प्रमुख और सदस्य बदायूं में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शानू चौधरी, शमीम, लक्ष्मण, इदरीश, नेमचंद्र, देवेंद्र, राकेश, सरनाम, प्रेमसिंह, शफी मोहम्मद, यादराम, सत्यपाल सिंह आदि क्षेत्र पंचायत  सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां । ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक के सभी गेटों पर ताला डालकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों से संबंधित मांगों को लेकर ब्लॉक के सभी गेटों पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल, सौंधामई, अगर सिंह, औशान अली, रजनीश सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, विश्वनाथ सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। 

कादरचौक। विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को लेकर ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लाक कार्यालय में तालेबंदी करके दिन भर काम प्रभावित रखा गया। इससे कार्यालय में आने वाले फरयादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed