फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Following schools of Usawan Fell, teacher salaries withheld

उसावां ब्लाक के कई विद्यालय  फेल, शिक्षकों का वेतन रोका

Fri, 15 Jul 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने अचानक किया ब्लाक के कई स्कूलों निरीक्षण
 बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और शिक्षकों को समय से विद्यालयों में उपस्थित होने के लिए बीएसए पीसी यादव ने उसावां ब्लाक के विद्यालयों को निरीक्षण कर भौतिक स्थिति का जायजा लिया। जिसमें विद्यालयों की स्थिति की पोल खुल गई। उन्होंने इन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। 

शुक्रवार को बीएसए ने सबसे पहले उसावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पंजीकृत 206 बच्चों में सिर्फ 37 बच्चे ही उपस्थित मिले और प्रधानाध्यापक समेत पूरा स्टाफ एक जगह एकत्र होकर गप्पे लड़ाता हुआ मिला। उन्होंने जब बच्चों ने हिंदी और गणित के कुछ सवाल किए तो वे कोई भी जवाब नहीं दे सके। विद्यालय की शैक्षिक स्थिति को देखकर बीएसए ने पूरे स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। इसके बाद वे उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में पहुंचे जहां पंजीकृत 154 बच्चों में सिर्फ 27 बच्चे ही मौजूद थे। यहां पर भी शैक्षिक स्थिति बेहद न्यून पाई गई। जिसके लिए प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापक का वेतन काटने की कार्रवाई की है। प्राथमिक विद्यालय मंशानगला में प्रधानाध्यापक अनुपम लता बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से गायब मिली। वहीं विद्यालय में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था जबकि पंजीकृत संख्या 93 है। इसको देखते हुए विद्यालय के पूरे स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय उघौली में भी शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई और 97 बच्चों में सिर्फ 28 बच्चे ही मौजूद मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय उघौली, प्राथमिक विद्यालय मंजूखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर देहात में भी बच्चों की संख्या बेहद कम पाई गई। शैक्षिक स्थिति बेहद न्यून पाई गई जिसको देखते हुए बीएसए ने संबधित विद्यालयों के स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed