फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fog slowed down traffic, reducing visibility to zero.

Budaun News: कोहरा ने रोकी रफ्तार, विजिबिलिटी हुई शून्य

Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down traffic, reducing visibility to zero.
सुबह साढ़े नौ बजे सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद
बदायूं। जिले में शुक्रवार तड़के घने कोहरे और सर्द हवा के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दृश्यता बेहद कम होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दाे दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। तड़के से ही कोहरे की मोटी परत छा गई, जिससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। हाईवे, शहर की मुख्य सड़कें और ग्रामीण मार्ग सभी कोहरे की चादर में लिपटे रहे।
विज्ञापन

कोहरे का असर सबसे अधिक आवागमन पर दिखाई दिया। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। रोडवेज बसों और निजी वाहनों की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मार्गों पर कोहरे की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई, जिससे लोगों को अतिरिक्त समय लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड का असर साफ नजर आया। लोग धूप निकलने का इंतजार करते दिखे, लेकिन धूप भी ठंड से पूरी राहत नहीं दे सकी।

सुबह साढ़े नौ बजे सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद

सुबह साढ़े नौ बजे सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद

सुबह साढ़े नौ बजे सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद

सुबह साढ़े नौ बजे सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed